National

नाइजीरिया – कैथोलिक चर्च की इमारत ढ़हने से 5 की मौत

BANGLADESH-BUILDING-DISASTER-TEXTILE

नाइजीरिया,एजेंसी : नाइजीरिया के एनुगु प्रांत के ओदुमा शहर में चर्च की इमारत ढ़हने से 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात भारी बारिश के कारण सेंट एंथनी कैथोलिक चर्च कैथेरेडल की इमारत ढ़ह गई.

खबर के मुताबिक, दुर्घटना के समय गिरिजाघर में प्रार्थना चल रही थी. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इबेरे अमारिजु ने कहा, ‘मैं सेंट एंथनी कैथोलिक चर्च की इमारत रात 8 बजे के आस-पास ढ़हने और इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर सकता हूं लेकिन अभी दुर्घटना का कारण नहीं पता चल पाया है.’

इबेरे अमारिजु ने बताया, ‘अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत किस कारण ढही. हमने घटना की जांच शुरू कर दी है.’

Related posts

सोनिया भ्रष्टाचारियों की सरगना हैं :रामदेव

firstopinion

26/11 केस: पाकिस्तानी कोर्ट का 5 गवाहों को समन

firstopinion

BJP के 160 हाइटेक रथ RJD के 1000 टमटम

firstopinion