NCR NEWS

डीएम ने जिलाबदर व्याक्तियों के बारे मे मांगी जानकारी

गौतमबुद्धनगर, जनपद में वर्तमान तक चल  जनपद गौतम बुद्ध नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से संयुक्त रूप से निरंतर कार्रवाई की जा रही है ।
जिला मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 गुण्डे वर्तमान तक जिला बदर चल रहे है। जिसमें सुमित बैसला पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम इलाहाबासा, संदीप पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम भट्टा थाना दनकौर, करतार पुत्र धीरज निवासी ग्राम जमालपुर थाना ग्रेटर नोएडा, बिजेन्द्र पुत्र मुरारी निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना फैस 3, जितेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र धनपाल निवासी ग्राम तुगलपुर, विक्रम पुत्र चन्द्रभान निवासी मौहल्ला सालियान कस्बा जेवर, नितीन पुत्र वीर सिंह निवासी सुनपुरा थाना इकोटेक 3, कुलदीप उर्फ कल्लू पुत्र श्रीपाल निवासी मिल्क खटाना थाना जारचा, विशाल पुत्र हरिकिशन निवासी सदरपुर सै0 39 नोएडा, बादल शर्मा पुत्र छिद्दी निवासी सलारपुर कला थाना जारचा, ओमपाल पुत्र रंजीत निवासी हैबतपुर थाना बिसरख, भूरा पुत्र लखपत निवासी मौ0 बुन्देला कस्बा व थाना जेवर, अश्वनी पुत्र कुशलपाल हाल पता निवासी गौरव भाटी का मकान ग्राम व थाना बिसरख निवासी रेलवे स्टेशन के पास कस्बा खुर्जा जिला बुलंदशहर, प्रवीण निवासी ग्राम छपरौली थाना एक्सप्रेसवे, दिनेश पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बिसाडा थाना जारचा, पवन पुत्र रोहताश निवासी ग्राम कादलपुर, संजय पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम कादलपुर, नरेंद्र पुत्र प्रसाद निवासी ग्राम कादलपुर, गोलु पुत्र सुभाष निवासी ग्राम म्याना, राकेश पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम साहबनगर थाना जेवर, असरफ पुत्र बसीर निवासी छौलस थाना जारचा, देवेन्द्र पुत्र श्री राम निवासी झुप्पा थाना जेवर, प्रमोद पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम कटहैरा थाना दादरी, प्रदीप उर्फ बाटो पुत्र पप्पू रावल निवासी ग्राम घोड़ी बछैडा थाना दादरी, सूरज पुत्र कोमल निवासी साकीपुर थाना सूरजपुर, कुलदीप पुत्र ईशावार चन्द निवासी आकिलपुर थाना बादलपुर, राकेश पुत्र चतर सिंह निवासी उस्मानपुर थाना दनकौर, नीरज भाटी पुत्र चन्दर निवासी ग्राम फलैदा थाना रबूपुरा, तुर्बी उर्फ विपिन पुत्र श्रीपाल निवासी कटैरा थाना दादरी, सचिन उर्फ सेठी पुत्र राजेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी हबीबपुर थाना बिसरख, अमित वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी कस्बा व थाना रबूपुरा, सुभाष पुत्र राजपाल निवासी ग्राम डाढ़ा थाना ग्रेटर नोएडा, बन्टू पुत्र महावीर निवासी मौ0 जाटवान थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर सम्मलित है।
जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में जनसामान्य का आह्वान करते हुये कहा कि जिला प्रशासन के संज्ञान में आ रहा है कि जो गुण्डे जिला प्रशासन की ओर से जिला बदर किये गये है, वह जनपद में प्रवास कर रहे है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर गुण्डों के सम्बन्ध में जनता से फीडबैक चाही है, और अपेक्षा की है कि यादि उपरोक्त समस्त जिला बदर जनपद में कही पर भी प्रवास करते हुये पाये जाये तो उनके संबंध में संबंधित थाना, संबंधित उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सूचित कर सकते हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

Related posts

घरेलू सहायिका बनकर घरों में करती थी चोरी, 3 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद

First Opinion News

एसएसपी ने किया तीन पुलिसकर्मीयों को निलंबित

firstopinion

ग्राम्य विकास की योजनाओं पर आयोजिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन

First Opinion News