National

चित्रागंदा का पति से तलाक, झूठ या सच ?

download-chitrangda-singh

मुंबई,एजेंसी।  बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा की पति गोल्फर ज्योति रंधावा से रिश्ता टूटने की खबर इन दिनों फैली हुई हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर “एक और शादी धूल में मिली”, “ओह, फाइनली, दोनों अगल हो गए” जैसी कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन दैनिक भास्कर डॉट कॉम के सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक इन खबरों में पूरी तरह से सच्चाई नहीं है।
दैनिक भास्कर के सूत्रों ने बताया, “हां, ये बात सच है कि चित्रांगदा और ज्योति रंधावा के रिश्ते में पिछले कुछ सालों से खटपट चल रही है और दोनों अगल-अलग रह रहे है, लेकिन दोनों के बीच तलाक होने की खबरों में सच्चाई नहीं है।”
दरअसल, चित्रांगदा-ज्योति गुडगांव कोर्ट में प्रोपर्टी के किसी विवाद के चलते गए थे, जिसके बाद लोगों ने इनके रिश्ते में चल रहे विवाद को देखते हुए तलाक की अफवाह फैला दी। एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के मुताबिक बताया था कि चित्रांगदा और ज्योति को गुड़गांव के फैमिली कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इनका 13 साल का रिश्ता खत्म हो गया। इस कपल का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है। बेटे की कस्टडी कोर्ट ने चित्रांगदा सिंह को दे दी है।

Related posts

MLC चुनाव मतदान जरी 23 स्नातक,8 शिक्षक प्रत्याशी मैदान में

firstopinion

आज गाज़ियाबाद आएगे सीएम योगी, सीईएल के डाटा सेंटर का करेंगे लोकार्पण, विकास कार्यों का करंगे निरिक्षण

First Opinion News

दूसरे करगिल की इजाजत कभी नहीं दूंगा: सेना प्रमुख

firstopinion