National

ईद पर पाकिस्तान ने नहीं खायी भारत की मिठाई ‘दाे बार की फायरिंग

नई दिल्ली. भारत शनिवार को ईद के मौके पर पाकिस्तान को मिठाई भेजना चाहता था। लेकिन पाकिस्तान ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। यही नहीं, 12 घंटे के अंदर एलओसी पर उसने दो बार सीजफायर तोड़ दिया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की। मोर्टार भी दागे। इस हरकत के बाद भारत ने भी जवाबी फायरिंग की। शनिवार को यह भी बात सामने आई कि पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी के वॉयस सैम्पल्स सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने से भी इनकार कर दिया है।
बीएसएफ ने की थी मिठाई की पेशकश
बीएसएफ के अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ फारुकी ने कहा, ‘‘इस बार मिठाई देने के लिए पाकिस्तानी अफसरों के साथ बात की गई थी। लेकिन उनकी ओर से कोई पॉजिटिव रिस्पाॅन्स नहीं मिला। इस वजह से दोनों देशों के जवानों ने शनिवार को ईद के मौके पर एकदूसरे से मिठाई नहीं ली।” पाकिस्तान ने भले ही इनकार कर दिया हो लेकिन बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश को ईद के मौके पर मिठाई दी।
पिछले साल टूटी थी यह परंपरा
दोनों देशों के बीच दिवाली, होली, ईद, स्वतंत्रता दिवस जैसे मौकों पर एकदूसरे को मिठाई देने-लेने की परंपरा रही है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने मिठाई लेने से इनकार किया हो। एकदूसरे के जवानों को मिठाई देने का सिलसिला पिछले साल अक्टूबर में टूटा था। भारत ने तब दीपावली पर पाकिस्तान को मिठाई देना चाही, जो उसने ठुकरा दी।
पाकिस्तान ने कब तोड़ा सीजफायर?
पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू के पुंछ के केरनी सेक्टर में शनिवार दोपहर 2.30 बजे फायरिंग की। गांवों में मोर्टार दागे गए। कुछ न्यूज चैनलों के मुताबिक भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इससे पहले शुक्रवार दे रात पाकिस्तान रेंजर्स ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग कर सीजफायर तोड़ा था। इससे पहले 15 जुलाई को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में दो बीएसएफ जवान सहित 6 लोगों की मौत हुई थी।

Related posts

पुलिस और प्रशासन ने की आपसी सोहार्द की अपील

firstopinion

प्रधानमंत्री जी काम करने दीजिये – AAP

firstopinion

प्रधानमंत्री की सावरकर को श्रद्धांजलि

firstopinion