National

आप की झाड़ू यात्रा शुरु

AAP-SYMBOL

 

तेजिन्दर सिंह ग़ाज़ियाबाद,
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार की आज औपचारिक शुरुआत करते हुए तीन दिवसीय झाडू चलाओ यात्रा प्रारंभ की।

केजरीवाल की यात्रा कौशांबी से शुरू हो गाजियाबाद पहुंचेगी। इसके बाद यह पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई जाएगी। झाडू चलाओ यात्रा दूसरे दिन उन्नाव की ओर प्रस्थान करेगी और वहां से यह काफिला कानुपर जाएगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री यहां एक रैली को संबोधित करेंगे। वह इस दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा सामाजिक संगठनों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। तीन मार्च को यह कारवां औरया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा और पलवल पहुंचेगा।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं तथा सीटों के मामले में यह सबसे बड़ा राज्य होने के कारण देश की राजनीति तय करने के लिहाज से यह राज्य काफी निर्णायक साबित हो सकता है।

आप के नेता कुमार विश्वास कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच खबर है कि पार्टी शाजिया इलमी को रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ाने का बना रही है।

वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यूपी दौरे पर हैं। शनिवार को वह मिर्जापुर जिले के मदिहान में रैली करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर इसे टाल दिया गया है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी वाराणसी के संकट मोचन मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।

हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष का मिर्जापुर दौरा रद्द हो गया है, लेकिन इसकी तैयारी जोरों पर थी। इस बीच वाराणसी में भी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैंद्ध इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने बाराबंकी में आंगनवाड़ी सेविकाओं से मुलाकात की। कांग्रेस उपाध्य़क्ष बाराबंकी के देवा शरीफ दरगाह पर भी गए।

Related posts

सैफ-कैटरीना की ‘फैंटम’ का पहला लुक जारी

firstopinion

पटना में पुलिस कर्मियों पर तेज रफ्तार का कहर, महिला सिपाही की इलाज के दौरान हुई मौत

First Opinion News

लालू बोले, अब ‘गठबंधन’ नहीं :’लठबंधन

firstopinion