Crime

आठ साल की मूक वधिर बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

खिलौना दिलाने के नाम पर बहलाकर एक आठ साल की मूक वधिर बच्ची से युवक ने दुराचार किया। लड़की लहूलुहान हालत में खंती में पड़ी पाई गयी। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की सही उम्र जानने के लिए उसका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

घटना गोला शहर के बाहर बसी एक कालोनी की है। यहां रहने वाले मजदूरी पेशा आदमी की आठ साल की मूक वधिर बेटी शनिवार शाम अचानक लापता हो गयी। एक घण्टे बाद वह गोला बाईपास के पास लहूलुहान हालत में एक खंती में पड़ी पाई गई। लड़की ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक खिलौना दिलाने के नाम पर उसे बहलाकर ले गया था। फिर उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी होते ही परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गोला पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का नाम दिनेस है।

Related posts

जम्‍मू कश्‍मीर: मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर अहमद भाई ढेर

firstopinion

मोगा गैंगरेप: पुलिस बोली, झूठ बोल रही है पीड़िता, किया नाम उजागर

firstopinion

जब युवक ने लगाई एसपी से गुहार, बोला- मेरी पत्नी की शादी रुकवा दो

firstopinion