National

लखनऊ के इस इलाके में घूम रहे हैं भेड़िये, कॉम्बिंग शुरु, अलर्ट जारी

लखनऊ के मलिहाबाद इलाके के रहमानखेड़ा में शनिवार को जंगली जानवरों के पगमार्क मिलने से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग शुरू की।

कॉम्बिंग में कई जगहों पर छोटे-बड़े कई पगमार्क मिले। जिसका सैंपल लेकर टीम ने जांच के लिए भेज दिया। जांच में भेड़िया होने की पुष्टि के बाद से क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया।

रहमानखेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में तैनात कर्मचारियों का दावा है कि जंगली जानवर बागवानी संस्थान में ही छिपे हुए हैं। हालांकि वहां पर टीम को कोई पगमार्क नहीं मिले। यही नहीं शनिवार को किसी अन्य जानवर के भी मारे जाने की भी सूचना नहीं मिली।

ऐसे में संस्थान की सुरक्षा में तैनात होमगार्डो के पास भी सुरक्षा के नाम पर केवल डंडा ही मौजूद था। यही वजह है कि जंगली जानवर से खुद को बचाने के लिए होमगार्ड रामसागर व रामविलास पाल खुद की लाइसेंसी बंदूक के साथ नजर आए। रेंजर एके द्विवेदी ने बताया कि संस्थान के किनारे स्थित बेहता नाले के पास मिले कई पगमार्को में एक से अधिक भेड़ियों के होने की पुष्टि हुई है। जिससे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related posts

वडोदरा से मोदी ने दाखिल किया पर्चा

firstopinion

डीएम और एसएसपी की मीटिंग, लिये गये कई महत्वपर्ण् निर्णय

firstopinion

UP News:बीजेपी ने जारी की पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पश्चिम यूपी जिलाध्यक्षों की सूची।

First Opinion News