NCR NEWS

गौतमबुद्धनगर छात्रों और कंपनियों के स्टाफ को महिला एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में किया जागरू

 

गौतमबुद्धनगर आज महिला सुरक्षा टीम द्वारा अलग अलग गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों, कार्यस्थलों व स्कूल/कॉलेज में जाकर वहां उपस्थित स्टाफ के लोगो व छात्र/छात्राओं को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की गई व सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं/बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंपलेट वितरित किए गए एवं महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके।

Related posts

नोएडा थाना सेक्टर, 24 अंतर्गत हुए मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश मुठभेड़ में हुए घायल

First Opinion News

विदेश भेजने के नाम पर लाखो की ठगी,एक अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

नोएडा में स्कूल बस पलटी। बाल बाल बचे छात्र-छात्रायें

firstopinion

Leave a Comment