Politics

आप से डेड लाइन मांगे उप राज्यपाल :गृह मंत्रालय

 

BJP-AAP-Celebrate-Assembly-Polls-Winनई दिल्ली,ब्यूरो, केन्द्र ने दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर आम आदमी पार्टी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय कि तरफ से दिल्ली के उप-राज्यपाल को कहा गया है, कि वह आम आदमी पार्टी से पूछे कि उसे सरकार बनाने के लिए कितना वक़्त चाहिए।
गृह मंत्रालय का कहना है कि समयसीमा का पता लगने पर ही सरकार राष्ट्रपति शासन के बारे में कोई फैसला ले सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी या राष्ट्रपति शासन लगेगा इस पर अब तक असमंजस बना हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के लिए रविवार तक जनता से राय मांगी है, जिस पर सोमवार तक फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि दिल्ली में चुनाव हो गए, लेकिन सरकार नहीं बनी। अब सरकार बनाने के बड़े सवाल पर आम आदमी पार्टी लोगों से उनकी राय ले रही है। सियासत के इस नए तरीके पर कुछ लोग भले ही सवाल उठाएं, लेकिन जवाब धड़ाधड़ आ रहे हैं। मंगलवार से लेकर अब तक 10 लाख लोग अपनी राय दे चुके हैं।
आम आदमी पार्टी अब जनता से रायशुमारी कर रही है। अपने 25 लाख समर्थकों से उसने पूछा था कि क्या उसे अल्पमत की सरकार बनाना चाहिए? करीब 10 लाख जवाब आ चुके हैं तो पार्टी दिल्ली में राज्य सरकार बनाएगी या नहीं, यह फैसला सोमवार को ही होगा। इस बीच जानकार जनता की सलाह लेने के इस तरीके पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Related posts

विधानसभा उप चुनाव के लिए सपा के प्रत्याशी घोषित

firstopinion

रक्षा बजट बढ़ा, एफडीआई की सीमा भी 26 से बढ़ाकर 49 %

firstopinion

बगैर सख्त कानून धर्मांतरण पर रोक न मुमकिन :सुषमा

firstopinion