National

ज़्यादा सीटों पर लड़ना बड़ी गलती -केजरीवाल

h35y4r0aw5n7tph9xcat
सिवानीमंडी [हिसार],एजेंसी । लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर गलती की। यह मानना है ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का। वह अपने चाचा मुरारीलाल की रस्म पगड़ी में शामिल होने आए हुए थे। केजरीवाल ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में बताया कि हमें दिल्ली, हरियाणा व पंजाब पर ही फोकस रखना चाहिए था। केजरीवाल ने हरियाणा विधान सभा चुनावों के बारे में कहा कि अभी पार्टी का फोकस दिल्ली है। वहां हरियाणा से पहले चुनाव होने की संभावना है। दिल्ली के लोगों की आवाज भी है कि पार्टी दोबारा पूरी तैयारी करके चुनाव मैदान में आए। उन्होंने स्वीकार किया कि दिल्ली में कुर्सी छोड़कर गलती की। वहां सरकार चलानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि अगर हरियाणा में पहले चुनाव होते हैं तो वह फिर यहां तैयारी करेंगे।

हरियाणा में चुनाव तैयारियों को लेकर केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के नेता योगेंद्र यादव हरियाणा में बैठक करके स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पार्टी में कलह पर केजरीवाल ने कहा कि गुटबाजी है, लेकिन इससे ये बात भी साफ है कि आम आदमी पार्टी में हर नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है, वे स्वतंत्र हैं। आप में कोई हाईकमान नहीं है।

केंद्र की भाजपा सरकार के बारे में केजरीवाल ने कहा कि एक माह की सरकार से यूपीए व भाजपा में कुछ अलग नहीं लगता। भाजपा के सत्ता में आने के बाद न तो भ्रष्टाचार रुका है और न ही महंगाई। डीजल पेट्रोल के रेट बढ़ ही रहे है। अच्छे दिन लाने का लॉलीपाप देकर लोगों को गुमराह किया है। एक महीने में तो कोई अच्छे दिन दिखे नहीं। ‘आप’ ने तो दिल्ली में 49 दिनों के अंदर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर दिखाया था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को पटरी पर लाने के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि आप तो पटरी पर ही है।

लोकसभा में मिली हार पर मंथन में क्या निकलकर सामने आया, इसके जवाब में केजरीवाल ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनावों में एक आदमी के नाम पर भाजपा ने भारी पैसा लगाकर प्रचार किया। उसकी आंधी में सपा, बसपा, जेडीयू व कई अन्य पार्टियों का भी ग्राफ गिरा।

Related posts

महेंद्र तिवारी बने आरपीआई (ए ) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष, अठावले ने प्रेस वार्ता कर किया संगठन विस्तार।

First Opinion News

प्रधानमंत्री जी काम करने दीजिये – AAP

firstopinion

केजरीवाल से मिलकर रो पड़ा चांटा मारने वाला

firstopinion