Astrology

आज का राशिफल – 18 सितंबर 2026, शुक्रवार।

मेष– दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा । सुबह चंद्रमा 8वें भाव में होने से मन परेशान, काम में रुकावट। वाहन ध्यान से चलाएं, सरकार विरोधी काम से बचें। रात में भाग्य खुलेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

वृषभ-घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। सुंदर वस्त्र-भोजन का लाभ। दोपहर बाद विवाद से बचें। बिजनेस में उन्नति, निवेश आज टालें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन– घर में प्रेम और शांति रहेगी। आर्थिक लाभ और रुके काम बनेंगे। क्रोध पर काबू रखें, विरोधियों पर विजय।

कर्क-आर्थिक लाभ का दिन है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। बुधादित्य योग से बुद्धि के काम फलदायी रहेंगे। शांति से काम ले।

सिंह– काम पर पूरा फोकस रखें। सूर्य+बुध का योग बात रखने की क्षमता बढ़ाएगा, लेकिन मंगल नीच होने से लाभ में अड़चन आ सकती है। प्रेम में संदेह से बचें। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

कन्या- आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का साथ। बुध अपनी ही राशि में है, बातचीत से काम बनेंगे। सकारात्मक सोच अपनाकर कोई कार्य करें।

तुला– सभी काम शांति और धैर्य से बन सकते है। अनावश्यक बहस मे ना पड़े। बुद्धि और बातचीत से जुड़े काम खास फलदायी।

वृश्चिक– अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे। प्रेक्टिल बने दिमाग़ से किए हुए कार्य सिद्ध होंगे। भावनात्मक मोर्चे पर सावधानी बरतें।

धनु- गुरु मजबूत, सहारा देगा लेकिन काम का दबाव बढ़ेगा। बीमा/टैक्स के काम में ध्यान रखें। पुराना काम फिर सामने आएगा। मसूर दाल का दान करें।

मकर– सुख का स्वामी मंगल नीच होने से लाभ धीमी गति से मिलेगा। साझेदारी में अनुभवी की सलाह काम आएगी। शिव जलाभिषेक करें।

कुंभ-करियर में जोश-उत्साह। दिन की शुरुआत में चंद्रमा 10वें भाव में – पहचान और जिम्मेदारी का दिन। काम का दबाव भी, सराहना भी। रात में नेटवर्क और लाभ सक्रिय होगा। बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें।

मीन- 9वें चंद्रमा और भद्र योग से भाग्य चमकेगा, बड़ा सौदा लग सकता है। जरूरतमंद की मदद से सोया भाग्य जागेगा। पश्चिम दिशा यात्रा शुभ।

शुभ मुहूर्त- सुबह 08:15-10:15 लाभ-अमृत, दोपहर 01:15-02:15 शुभ। राहुकाल 10:30-12:00

Related posts

प्रेम विवाह के योग

firstopinion

ज्योतिष में शुक्र का महत्त्व—-

firstopinion

हमारी राशियाँ व उन पर मौसम का प्रभाव

firstopinion

Leave a Comment