National

आज भारी बारिश साथ गिरेंगे ओले मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी

 

लखनऊ मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज यूपी के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में गर्जना के साथ ही बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलन्दशहर बिजली गिरने की संभावना है।

Related posts

नहीं रुका भारत का विजय रथ

firstopinion

प्रधानमंत्री की सावरकर को श्रद्धांजलि

firstopinion

AAP की दूसरी लिस्ट जारी

firstopinion

Leave a Comment