NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, तिरंगा बाइक रैली का आयोजन

गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान-2025 का सफल आयोजन किया गया। इस मोके पर गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा तिरंगा बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रैली का शुभांरभ अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार द्वारा किया गया। यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन सूरजपुर से प्रारंभ होकर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परी चौक तक पहुंची और फिर वापस रिजर्व पुलिस लाइन में इसका सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 रैली का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना, नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित करना और उनके हृदय में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना था। इस रैली में विभिन्न थानों से लगभग 60 दो पहिया वाहनों पर सवार लगभग 120 पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को गर्व से लहराते हुए एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय लाइन्स) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) आर.के. गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन्स) ट्विंकल जैन सहित अन्य पुलिस आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ऋण योजना को सफल बनाने मे बैंक करें सहयोग लाभार्थियों को योजनाओं के बताएं फायदे, जिलाधिकारी

First Opinion News

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण। बीएलओ एवं सुपरवाइजर का कराया गया प्रशिक्षण

firstopinion

ग्रेटर नोएडा, आबकारी विभाग ने पकड़ी भारी मात्रा मे अवेध शराब एक अभियुक्त गिरफ़्तार

firstopinion

Leave a Comment