National

राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के नये कार्यवाहक डी.जी.पी

लखनऊ 1991 बेच के सीनियर आई पी एस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डी.जी. पी बनाया गया है। राजीव कृष्ण मूल रूप से यूपी के गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले है, और वर्तमान मे सतर्कता निदेशक और यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। पूर्व डी.जी.पी प्रशांत कुमार को आज सेवा से मुक्त कर दिया गया है। प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने पर राजीव कृष्ण को ही डी.जी.पी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इससे पूर्व राजीव कृष्ण ने यूपी के कई जिलों में बतौर एसएसपी और डीआईजी पुलिस महकमे को अपनी सेवा दी है। राजीव कृष्ण मेरठ रेंज के आईजी, लखनऊ और आगरा ज़ोन के एडीजी भी रह चुके हैं और हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाने जाते है। राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री के योगी आदित्यनाथ के विश्वासनीय पुलिस अधिकरियों मे से एक मैने जाते है।

Related posts

अमित शाह जैसे लोगों का राजनीति में होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ : मुलायम

firstopinion

मनीष और आयुष्मान पर खिलाडी कुमार की नज़र

firstopinion

आसाराम जैसा होगा रामदेव का अंजाम- लालू

firstopinion

Leave a Comment