NCR NEWS

गाज़ियाबाद,तीनों तहसीलों में 180 शिकायतें प्राप्त,14 का मौके पर हुआ समाधान ।

 

गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सदर

मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

लोनी

एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 4 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर

एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या के अध्यक्षता व एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार की उपस्थिति में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 96 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 180 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 14 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

Related posts

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की स्मृति में हुआ दंगल का आयोजन, विशिष्ठ अतिथियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

First Opinion News

UP News:यूपी में निकली शिक्षकों की वेकेंसी ,TGT के 17,735 पदों पर भर्ती।

First Opinion News

नोएडा, प्रशासन ने 26 पर लगाया गुंडा एक्ट

firstopinion

Leave a Comment