National

तैयारी हुई पूरी, 5 जून को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सीएम योगी रहेंगे उपस्थित

 

अयोध्या आगामी 5 जून को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी जानकारी के अनुसार राम मंदिर समेत सात मंदिरों की और प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर मे श्री राम सीता माता सिंहासन पर विराजमान होंगे उनके चरणों मे हनुमान जी को स्थान दिया गया है । सरयू नदी से कलश यात्रा शुरू होगी और राम मंदिर तक जाएगी, फिर सरयू के जल से जलाभिषेक होने के बाद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर 161 फीट ऊंचा है, और शिखर पर साढे पांच टन वज़नी ध्वजा लगाई जाएगी। राम मंदिर में पहले तल पर राम दरबार की स्थापना की गई है। भूतल पर रामलाल विराजमान होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। आज से प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान चालू हो गया है जो लगातार आज और कल दो दिन तक चलेगा। 6 मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा साथ में शेषावतार के मंदिर आकर्षण का केंद्र होंगे। राम दरबार में भगवान राम उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान जी विराजमान होंगे।

Related posts

मऊ सदर विधानसभा से हरेंद्र प्रजापति ने ठोका दावा,राजनैतिक गलियारों में मचा हड़कंप 

First Opinion News

श्रीलंका से जीतकर लौटेगी टीम इंडिया : सहवाग

firstopinion

एप बताएगा रेल टिकट कंफर्म होगा या नहीं

firstopinion

Leave a Comment