NCR NEWS

Ghaziabad:पालतू कुत्ते ने किया मां-बेटे पर हमला,मालिक पर केस दर्ज।

गाजियाबाद इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने घर में घुसकर वहाँ मौजूद महिला और उसके एक साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला और बच्चा घायल हो गए। इसके के बाद जब पीड़ित परिवार ने विरोध जताते हुए शिकायत की , तो आरोपी कुत्ते के मालिक ने उनके साथ गाली-गलौज की और घर पर पत्थरबाजी कर दी।

जानकारी के अनुसार शिप्रा सनसिटी में रहने वाली बुजुर्ग महिला शशि कल्याण, जो एक सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी हैं, के घर पर इन दिनों उनकी बहू और एक वर्षीय पोता घूमने आए हुए हैं। 17 अक्टूबर की शाम को जब शशि कल्याण अपनी बहू और पोते के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकल रही थीं, तभी पड़ोसी हितेन्द्र जैन का पालतू कुत्ता अचानक उनके घर के अंदर घुस आया। कुत्ते ने देखते ही देखते बहू और एक साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया।

 महिला ने शोर मचाते हुए किसी तरह ईंट उठाकर कुत्ते को भगाने का प्रयास किया और अपनी व बच्चे की जान बचाई।

घटना के तुरंत बाद जब बुजुर्ग महिला और परिवार के अन्य सदस्यों ने इस लापरवाही का विरोध किया, तो आरोपी कुत्ता मालिक हितेन्द्र जैन भड़क गया। आरोप है कि हितेन्द्र और उसके परिवार ने पीड़ित पक्ष के साथ जमकर गाली-गलौज की और उनके घर पर पथराव कर दिया।

महिला का आरोप है कि, उसका पडोसी हितेन्द्र अपने कुत्ते को हमेशा खुला छोड़ रखा है, जिससे सोसाइटी के अन्य लोग भी डरे रहते हैं। यह कुत्ता पहले भी कई बार लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद आरोपी पड़ोसी कुत्ते को बांधकर नहीं रखता।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हितेन्द्र जैन और उसकी पत्नी पूजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जाँच कर रही है।

Related posts

लॉटरी के माध्यम से किसानों को मिले खेती के उपकरण, एक दर्ज़न किसानों को मिला योजना का लाभ

First Opinion News

Ghaziabad:रेप केस में वांछित दो अभियुक्तों को लगी पुलिस की गोली।

First Opinion News

NCR News: 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल।

First Opinion News

Leave a Comment