NCR NEWS

नोएडा के सिलारपुर में प्राधिकरण बनाएगा आधुनिक कम्युनिटी सेंटर , निर्माण कार्य में खर्च होंगे 576.97 लाख रूपये, निर्माण कार्य पूरा होने में लगेगा 1 वर्ष का समय।

 

नोएडा के सेक्टर-81 स्थित ग्राम सलारपुर के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नोएडा प्राधिकरण द्वारा आधुनिक कम्युनिटी हॉल के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद प्राधिकरण ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकले हैं।

₹576.97 लाख की लागत से बनने वाला यह कम्युनिटी हॉल आकर्षक ‘ग्रीक थीम’ पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को शादी-ब्याह, सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित व किफायती स्थान उपलब्ध कराना है।

कम्युनिटी हॉल की प्रमुख विशेषताएं।

1- क्षेत्रफल: कुल 4,613.26 वर्ग मीटर भूमि में से 486.08 वर्ग मीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन का निर्माण होगा।

2- इसमें ग्राउंड फ्लोर: डबल-स्टोरी हॉल, रिसेप्शन एरिया, अटैच्ड वॉशरूम के साथ 1 ब्राइडल रूम व 1 ग्रूम रूम, तथा महिला व पुरुषों के लिए अलग शौचालय होंगे।

3- कम्युनिटी हॉल में फर्स्ट फ्लोर: 1 अलग हॉल तथा अटैच्ड वॉशरूम वाले 4 कमरे।

इसके अलावा जल निकासी, विद्युत व्यवस्था, आंतरिक व बाहरी सौंदर्यीकरण और चौड़े प्रवेश मार्ग का निर्माण।

इस कार्य को 1 वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Related posts

दिल्ली मेट्रो में महिला कोच बीच में लगे या फिर दो कोच हो आगे-पीछे

firstopinion

नोएडा और बिठूर नगर पंचायत मिलकर बनाएँगे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को सफल

First Opinion News

नोएडा पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया भांडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

First Opinion News

Leave a Comment