National

नोएडा स्टेडियम में एचसीएल फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, डीएम ने किया उद्घाटन

नोएडा नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 नोएडा में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय खेलो का अयोजन कराया जा रहा है इस महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता का का उद्घाटन जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में अथेलिटिक्स, फुटबॉल,वॉलीबाल,चैस,कब्बडी,खो-खो आदि में खेलों का आयोजन किया जाएगा । जिसमें नार्थ ,साउथ ,ईस्ट,वेस्ट के स्कूलो के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। खेलो के उदघाटन अवसर पर जिला अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेलों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलों के माध्यम से जहां एक और व्यक्ति का शारीरिक विकास संभव होता है वहीं दूसरी ओर मानसिक विकास में भी खेलों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है । डीएम ने कहा कि एचसीएल फाउंडेशन कंपनी के द्वारा यह बहुत ही महत्वपूर्ण आयोजन किया जा रहा है जिससे जनपद को खेल जगत में बड़े स्तर का लाभ प्राप्त होगा और जनपद गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों का आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से हौसला बुलंद होगा। उन्होंने कहा कि एचसीएल फाउंडेशन आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आगे आकर जनपद के खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक अच्छा कदम हो सकता है ।

इस कार्य में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि जनपद के खिलाड़ियों का और अधिक उत्साहवर्धन हो सके। इस अवसर पर नोएडा के सरकारी स्कूली बच्चो ने स्काउट बैंड में बाज़ी मारी। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद, एचसीएल हेड निधि,अरुणिमा, अर्चना शिरोमणि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिता नागर उपस्थित रहे।

Related posts

नमो के समर्थन में मनसे ,उम्मीदवारों की घोषणा

firstopinion

आदर्श घोटाला:राहुल की दखल से मामले ने लिया यू टर्न

firstopinion

आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र -विजय गोयल

First Opinion News