हापुड़ में दबंगों द्वारा पीट-पीटकर पत्रकार की हत्या कर दी गई है। हापुड़ में एक पत्रकार की पिटाई कर दी जिससे बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद के थाना देहात अंतर्गत दैनिक जनवाणी के पत्रकार हापुड़ देहात स्तिथि एक फ्लोर मिल मे गए थे जहाँ उनके साथ मारपीट की गई। नसीम को फ्लोर मिल स्टाफ द्वारा पीटने का आरोप है। पिटाई के दौरान पत्रकार को गंभीर चोटे आई,इसके बाद नसीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश है। गुस्साए पत्रकारों ने अस्पताल पहुँचे एसपी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, जिसपर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली गई। इस तरह हुई पत्रकार की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
एसपी हापुड़ मधुबन सिंह के अनुसार पत्रकार नसीम एक फ्लोर मिल में दिवाली का विज्ञापन मांगने आए थे, वहां पत्रकार के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उन्हें काफ़ी चोट आई बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में पुलिस द्वारा 2लोगों की गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
