NCR NEWS

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया ध्वजारोहण। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित। 

 

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सर्वाेच्च योगदान देने की शपथ दिलाई गई ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय/साहसिक कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र तथा कमिश्नरेट मुख्यालय, सूरजपुर में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट एवं साहसिक सेवाओं के लिए कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह।

उ.नि. राकेश यादव, थाना बीटा-2, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।

निरीक्षक उमेश चन्द नैथानी, प्रभारी मीडिया सेल/आईजीआरएस सेल, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश  का प्रशंसा चिन्ह।

मुख्य आरक्षी रवि कुमार (स्वर्ण), थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह।

1-उ.नि. बृजेन्द्र सिंह (रजत), थाना बिसरख।

2-उ.नि. चेतन सिंह (रजत), थाना नॉलेज पार्क।

3-उ.नि. यशपाल सिंह (रजत), थाना सेक्टर-63।

4-उ.नि. जीवन सिंह यादव (रजत), थाना एक्सप्रेसवे।

5-उ.नि. सर्वेश कुमार (रजत), थाना सेक्टर-39।

6-उ.नि. सुभाष चन्द्र (रजत), थाना सेक्टर-58।

7-उ.नि. रामबल सिंह (रजत), थाना बिसरख

शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का प्रशंसा चिन्ह।

1-उ.नि. रवि सूर्यवंशी (रजत), पुलिस लाइन।

2-उ.नि.मधु सिंह (रजत), पुलिस लाइन।

3-उ.नि.ज्योति बालियान (रजत), पुलिस लाइन।

4-उ.नि. सुरेन्द्र कुमार (रजत), यातायात पुलिस।

5-मुख्य आरक्षी ना. विशाल कुमार (रजत), पुलिस लाइन।

6-मुख्य आरक्षी ना. सोनू कुमार (रजत), साइबर सेल।

7-मुख्य आरक्षी ना. नीलम राठी (रजत), महिला सुरक्षा इकाई।

8-मुख्य आरक्षी एलआईयू सुधीर सिंह (रजत), अभिसूचना इकाई।

9-मुख्य आरक्षी ना. पंकज उपाध्याय (रजत), सर्विलांस सेल, ग्रेटर नोएडा।

10-आरक्षी ना.अरविन्द सिंह (रजत), थाना साइबर क्राइम।

11-आरक्षी ना. संदीप यादव (रजत), थाना नॉलेज पार्क।

अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय सर्वाेच्च बलिदान देने वाले 5 शहीद पुलिसकर्मियों 

 1-स्व.तीरथपाल सिंह (फायर सर्विस चालक) 

2-स्व. रोहित यादव (फायरमैन)

 3-निरीक्षक स्व. सुबोध कुमार

4-है.का. स्व.बिजेन्द्र कुमार 

5-का. स्व. सुनील भाटी।

 के परिजनों को कमिश्नर द्वारा सम्मानित किया गया तथा आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक परिस्थिति में पुलिस परिवार उनके साथ सदैव खड़ा रहेगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग के लिए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) सुनीति, पुलिस उपायुक्त (नोएडा) साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शैव्या गोयल, अपर पुलिस उपायुक्त आर.के. गौतम तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया अपनी कार्यकारिणी में बदलाव

First Opinion News

महिला उन्नति संस्था और ब्यूटीफुल टुमारो द्वारा छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया गया जागरूक

First Opinion News

गाजियाबाद से बड़ी खबर बलराम एनकाउंटर की जाँच के आदेश, नगर मजिस्ट्रेट को बनाया गया जांच अधिकारी

First Opinion News

Leave a Comment