Crime

CPMT पर्चा लीक मामले की STF ने जांच शुरू की

Coaching_p

गाजियाबाद,हलचल तेजिंदर सिंह
उत्तर प्रदेश सीपीएमटी की रविवार को आयोजित परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद मामले की जांच में जुटी विशेष त्वरित बल (एसटीएफ) ने आज पूछताछ शुरू कर दी। मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली नगर में दर्ज की गयी है। पुलिस को शक है कि कम्बाइन्ड प्री मेडिकल टेस्ट का पर्चा लीक कराने में बडे़ माफियाओं का हाथ है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी गाजियाबाद एसवीएस रंगाराव ने एक जांच कमेटी बनायी गयी है।

मालूम हो कि कल जब गाजियाबाद में परीक्षा कराने आये नोडल अधिकारी डांकटर सुशील शर्मा जब गाजियाबाद के स्टेट बैंक एव इलाहाबाद बैंक से सीपीएमटी के पेपर लेने गये तो उन्हें जिन बक्‍सों में पेपर रखा था उनकी सील टूटी मिली तथा बक्‍से में छेद मिला। मामले की जानकारी जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को दी और इसके बाद आनन-फानन में परीक्षा रद्द कर दी गयी।

मामले की जांच नागरिक पुलिस व एसटीएफ संयुक्त रूप से कर रही है। जिला मजिस्ट्रेट डीएम ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम का गठन किया है। एसटीएफ को शक है कि यह करतूत किसी संगठित गिरोह की है। वहीं इस मामले में बैंक के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जा रही है। बैंक कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ की

Related posts

आतंकवादियों का टारगेट थे पुलिसवाले

firstopinion

पटना ब्लॉस्ट मामला ,NIA ने किया 4 को गिरफ्तार

firstopinion

छत्‍तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला, दो जवान शहीद

firstopinion