National Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/category/national/ Always be updated with First Opinion News Fri, 30 Oct 2026 15:09:37 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png National Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/category/national/ 32 32 UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह। https://firstopinionnews.com/we-will-implement-the-ucc-upon-forming-the-government-for-the-third-time-amit-shah/ https://firstopinionnews.com/we-will-implement-the-ucc-upon-forming-the-government-for-the-third-time-amit-shah/#respond Fri, 30 Oct 2026 15:00:23 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7911 लखनऊ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अमित शाह ने कहा की तीसरी बार सरकार बनने पर यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। केंद्रीय ग्रह मंत्री के अनुसार देश के कई राज्यों...

The post UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह। appeared first on First Opinion News.

]]>
लखनऊ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

अमित शाह ने कहा की तीसरी बार सरकार बनने पर यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। केंद्रीय ग्रह मंत्री के अनुसार देश के कई राज्यों में उच्च पहले ही लागू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने पर इसे लागू किया जाएगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ।

अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि कठोर शासन के से उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त करने का काम किया गया है। उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। से जुटने का आह्वान किया।

गृह मंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश में भाजपा अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हिला सकता।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अर्जुन की तरह लक्ष्य पर नजर रखते हुए चुनाव में जीत हासिल करने के लिए काम करने की अपील की।

44 विधायकों से 312 सीटों तक का सफर।

अमित शाह ने भाजपा के पुराने चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय जब यूपी में भारतीय जनता पार्टी के केवल 44 विधायक थे। इसके बाद संगठन को मजबूत किया गया जिसके परिणामस्वरूप भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में लगभग 41 प्रतिशत वोट हासिल किए और 80 में से 73 सीटें जीतीं।

2017 के विधानसभा चुनाव का दिया उदाहरण।

उन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि नोटबंदी के बावजूद भाजपा ने करीब 40 प्रतिशत वोट हासिल कर 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। शाह ने इन चुनावी परिणामों को पार्टी के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का उदाहरण बताया।

The post UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/we-will-implement-the-ucc-upon-forming-the-government-for-the-third-time-amit-shah/feed/ 0
UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी। https://firstopinionnews.com/alert-by-weather-department-of-up/ https://firstopinionnews.com/alert-by-weather-department-of-up/#respond Fri, 30 Oct 2026 04:55:26 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7884 UP 7 जिलों में अति भारी,12 जिलों में भरी बारिश और 45 जिलों में तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी। लखनऊ मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में भरी बारिश और आंधी तूफान को लेकर ऑरेंज और येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। 7 जिलों में अति भारी...

The post UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी। appeared first on First Opinion News.

]]>
UP 7 जिलों में अति भारी,12 जिलों में भरी बारिश और 45 जिलों में तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

लखनऊ मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में भरी बारिश और आंधी तूफान को लेकर ऑरेंज और येल्लो अलर्ट जारी किया गया है।

7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर , चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है…

12 जिलों में है भारी वर्षा का येल्लो अलर्ट।

चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आस पास के क्षेत्र।

The post UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/alert-by-weather-department-of-up/feed/ 0
UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश। https://firstopinionnews.com/big-judgment-by-alahbad-high-court/ https://firstopinionnews.com/big-judgment-by-alahbad-high-court/#respond Wed, 28 Oct 2026 10:42:14 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7828   85 खरीदारों को ब्याज समेत रकम लौटाने का निर्देश। प्रयागराज हाईकोर्ट द्वारा गाजियाबाद स्थित गुलमोहर ग्रीन्स सोसायटी में अवैध निर्माण मामले में सख्त रुख अपनाते हुआ बड़ा फैसला सुनाया है।   दो टावर पूरी ध्वस्त होंगे,4 टावरों के 9वें और 10वें फ्लोर गिराए जाएगे। अदालत ने सोसायटी के टावर...

The post UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

85 खरीदारों को ब्याज समेत रकम लौटाने का निर्देश।

प्रयागराज हाईकोर्ट द्वारा गाजियाबाद स्थित गुलमोहर ग्रीन्स सोसायटी में अवैध निर्माण मामले में सख्त रुख अपनाते हुआ बड़ा फैसला सुनाया है।

 

दो टावर पूरी ध्वस्त होंगे,4 टावरों के 9वें और 10वें फ्लोर गिराए जाएगे।

अदालत ने सोसायटी के टावर नंबर 27 और 28 को पूरी तरह ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इसके अलावा टावर नंबर 16, 17, 18 और 19 के अवैध रूप से निर्मित नौवें और दसवें फ्लोर को भी दो महीने के भीतर गिराने का निर्देश दिया है। अदालत ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई के दौरान जीडीए को सुरक्षा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

 

बिल्डर पर लगा 25 लाख रुपये का जुर्माना।

हाईकोर्ट ने बिल्डर पर 25 लाख रुपये का हर्जाना लगाया है। यह रकम एक महीने के भीतर गुलमोहर ग्रीन्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (GGRWA) के खाते में जमा करानी होगी। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अवैध निर्माण गिराने में आने वाला पूरा खर्च प्रमोटर से भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूल किया जाए।

 

जीडीए पर अदालत की नाराजगी,प्रत्येक याचिकाकर्ता को 50 हजार रुपये देने के आदेश।

अदालत ने मामले में जीडीए अधिकारियों की लापरवाही पर भी कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण सोसायटी के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके लिए जीडीए को प्रत्येक याचिकाकर्ता को 50 हजार रुपये बतौर कॉस्ट अदा करने का निर्देश दिया गया है।

 

प्रमोटर के खिलाफ एफआईआर के आदेश।

हाईकोर्ट ने प्रमोटर के खिलाफ दो सप्ताह के भीतर एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया है। मामला धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित है। पूरे प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडिशनल सीपी) स्तर के अधिकारी से कराने का निर्देश दिया गया है।

 

तीसरे कंपाउंडिंग आदेश को अवैध माना।

अदालत ने मामले में जारी तीसरे शमन (कंपाउंडिंग) आदेश को पूरी तरह अवैध करार दिया। साथ ही, फायर एनओसी और कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर भी सख्त नाराजगी जताई। कोर्ट ने अवैध निर्माण और उससे जुड़े नियामकीय उल्लंघनों के मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए।

 

बिल्डर को क्लीन चिट देने वाले विवेचक को तत्काल निलंबित करने का आदेश।

हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 की एफआईआर में बिना समुचित जांच के विवेचक सुरेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की जांच में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया।

 

खरीदारों को ब्याज सहित रकम लौटाने के निर्देश।

अदालत ने बिल्डर को 85 खरीदारों की रकम 10 प्रतिशत ब्याज सहित वापस करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, सोसायटी के कॉमन एरिया को अवैध रूप से बेचने के मामले में भी सख्त रुख अपनाया है।

यह महत्वपूर्ण फैसला न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की खंडपीठ ने सुनाया।

The post UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/big-judgment-by-alahbad-high-court/feed/ 0
DelhiI News:एयरपोर्ट पर एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल।  https://firstopinionnews.com/space-jet-employee-and-passengers-argument/ https://firstopinionnews.com/space-jet-employee-and-passengers-argument/#respond Mon, 26 Oct 2026 10:03:20 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7777 स्पाइसजेट सस्ता है इसलिए आए हो आप” बना बहस की वज़ह। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट स्टाफ और पैसेंजर्स के बीच भारी हंगामा हो गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एयरलाइन कर्मचारियों के बर्ताव की आलचना कर रहे है, लोग। लोग spice jet...

The post DelhiI News:एयरपोर्ट पर एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल।  appeared first on First Opinion News.

]]>
स्पाइसजेट सस्ता है इसलिए आए हो आप” बना बहस की वज़ह।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट स्टाफ और पैसेंजर्स के बीच भारी हंगामा हो गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एयरलाइन कर्मचारियों के बर्ताव की आलचना कर रहे है, लोग।

लोग spice jet के स्टाफ के बर्ताव के बारे में बाते कर रहे है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली स्तिथि IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही होती है, तभी spice jet का स्टाफ मेंबर एक महिला यात्री से बोलता है कि,” spice jet सस्ता है तभी आप आए हो “। इस बात को सुनकर महिला यात्री भड़क गई। बहस बढ़ने पर महिला समेत वहा खडे सभी पेसेंजर्स गुस्सा हो जाते है। इस दौरान एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है।

spice jet शर्म करो के लगाए नारे।

गुस्से से भरे यात्री देखते ही देखते spice jet शर्म करो के नारे लगाने लगते है। इस पूरे प्रकरण में एयरलाइन ऑफिस में मौजद सुरक्षा कर्मी मामले पर नज़र बनाए रखते है, और मामला बढ़ता देख बीच-बचाव कराते है।

हालांकि ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का है, जिसमें कंपनी स्टाफ ‘Spice Jet सस्ता है तभी आए हो आप” कहता सुनाई दे रहा है, मगर इससे बहस के असली कारणों का पता नहीं चलता। एयरलाइन कर्मी और यात्रियों के बीच बहस होने की असली वज़ह  तो जाँच के बाद ही पता चल सकती है।

The post DelhiI News:एयरपोर्ट पर एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल।  appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/space-jet-employee-and-passengers-argument/feed/ 0
UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित। https://firstopinionnews.com/rahul-gandhis-convoy-road-accident-in-sultanpur/ https://firstopinionnews.com/rahul-gandhis-convoy-road-accident-in-sultanpur/#respond Mon, 26 Oct 2026 08:34:28 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7771 सुल्तानपुर एक सड़क हादसे के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियों से टक्कर हो गई। यह हादसा सोमवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस हादसे में काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं।...

The post UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित। appeared first on First Opinion News.

]]>
सुल्तानपुर एक सड़क हादसे के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियों से टक्कर हो गई। यह हादसा सोमवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस हादसे में काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। दुर्घटना एक्सप्रेसवे पर 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुई।

राहुल गांधी सुरक्षित कई कोंग्रेसी कार्यकर्ता हुए घायल।

हादसे में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे राहुल गाँधी।

राहुल गांधी दिल्ली से सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

 हादसे की जांच के लिए SIT गठित।

DGP के निर्देश पर हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT बनाई गई है। SIT का नेतृत्व लखनऊ रेंज के IG किरण एस. करेंगे।

किरण एस की टीम में बृज नारायण सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर और राम कृष्ण चतुर्वेदी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुलतानपुर शामिल हैं।

SIT सुरक्षा में संभावित चूक और हादसे के कारणों की समग्र जांच करेगी।जांच पूरी कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

The post UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/rahul-gandhis-convoy-road-accident-in-sultanpur/feed/ 0
UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज। https://firstopinionnews.com/sp-bicycle-distribution-program-dispute/ https://firstopinionnews.com/sp-bicycle-distribution-program-dispute/#respond Mon, 26 Oct 2026 08:04:40 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7768 लोनी में समाजवादी पार्टी का साइकिल वितरण समारोह हुआ था निरस्त। लोनी गाज़ियाबाद सपा द्वारा बीजेपी पर समारोह को निरस्त किए जाने के आरोप लगाए जा रहे है। भाजपा पर आरोप लगाने वाले सपा नेताओं पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने तीखा हमला बोला है । उन्होंने कहा कि, समाजवादी...

The post UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज। appeared first on First Opinion News.

]]>

लोनी में समाजवादी पार्टी का साइकिल वितरण समारोह हुआ था निरस्त।

लोनी गाज़ियाबाद सपा द्वारा बीजेपी पर समारोह को निरस्त किए जाने के आरोप लगाए जा रहे है। भाजपा पर आरोप लगाने वाले सपा नेताओं पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने तीखा हमला बोला है । उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा आचार संहिता का उलंघन किया गया।उन्होंने कहा लोनी में बिना अनुमति के सम्मेलन आयोजित कराकर अराजकता फैलाना चाहते थे।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि वह चाहते थे कि समाजवादी पार्टी 27 सीटें जीते, ताकि विपक्ष मजबूत बना रहे। हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सपा नेता इसी तरह के काम करेंगे, तो पार्टी को 27 सीटें मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।

अखिलेश यादव को है, सपा संस्थापक का श्राप: नंद किशोर।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि, जब उन्हें राष्ट्रीय पद से हटाया गया था, तब उन्होंने अखिलेश यादव को श्रापदिया था कि वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

डिम्पल यादव पर भी किया पलटवार।

डिंपल यादव की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि जब एक मौलाना ने डिंपल यादव पर टिप्पणी की थी, तब वह उनके समर्थन में लड़े थे। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर के इन बयानों के बाद साइकिल वितरण समारोह को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया हैं।

The post UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/sp-bicycle-distribution-program-dispute/feed/ 0
National News:खड़गे के बयान पर मचा सियासी घमासान, अमित शाह ने कहा शिष्टाचार की सारी हदे हुई पार। https://firstopinionnews.com/congress-president-disputed-version/ https://firstopinionnews.com/congress-president-disputed-version/#respond Mon, 26 Oct 2026 05:19:07 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7762 एजेंसी,पटना कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे में दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे पर शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। खड़गे के इस बयान को लेकर बीजेपी ने बयान के...

The post National News:खड़गे के बयान पर मचा सियासी घमासान, अमित शाह ने कहा शिष्टाचार की सारी हदे हुई पार। appeared first on First Opinion News.

]]>
एजेंसी,पटना कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे में दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे पर शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। खड़गे के इस बयान को लेकर बीजेपी ने बयान के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर विवादित टिप्पणी की । खड़गे के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अपमानजनक बताया। इस बयान के विरोध में भाजपा द्वारा सोमवार को देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।

शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन :ग्रह मंत्री अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना की है। बयान की आलोचना करते हुए शाह ने खड़गे पर शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान।

खड़गे पटना के बापू सभागार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी दौरान उनके बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

कार्यक्रम के दौरान खड़गे द्वारा कांग्रेस की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों को जेल भेजने संबंधी टिप्पणी की गई थी।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने चिल्लाकर कहा, मोदी नहीं जाएंगे।

छपरा के एक दर्शक और कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष कुमार ने चिल्लाकर कहा, “मोदी नहीं जाएंगे।” इस पर खड़गे ने जवाब दिया ” मोदी का बाप भी जाएगा। इस बयान के बाद देश में राजनितिक विवाद खड़ा हो गया और बयानों का वार-पलटवर शुरू हो गया।

मरे बयान को पूरा सुने बिना मुझपर हमला कर निकाल दिया गया बाहर: कांग्रेस कार्यकर्ता ।

खुद को कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा समर्थक समझ लिया और बाहर निकालते समय उन पर हमला किया।

संतोष ने कहा कि, मेरी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने कहा, “मैं मोदी को सत्ता से हटाना चाहता हूं, लेकिन मेरे बयान को अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे गलतफहमी पैदा हुई।” उन्होंने आगे कहा कि उनका आशय यह था कि जब तक कोई दूसरी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी बात पर कायम रहेंगे।

घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी हुई तेज।

इस घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाओं से बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

The post National News:खड़गे के बयान पर मचा सियासी घमासान, अमित शाह ने कहा शिष्टाचार की सारी हदे हुई पार। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/congress-president-disputed-version/feed/ 0
UP News :यूपी में सोमवार को रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद। https://firstopinionnews.com/26-october-diclaired-as-a-holiday-in-up/ https://firstopinionnews.com/26-october-diclaired-as-a-holiday-in-up/#respond Sun, 25 Oct 2026 13:17:48 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7750   महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष मे सोमवार को रहेगी छुट्टी। लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 अक्टूबर, सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन की तरफ से इस संबंध में रविवार, 25 अक्टूबर को छुट्टी की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी...

The post UP News :यूपी में सोमवार को रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष मे सोमवार को रहेगी छुट्टी।

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 अक्टूबर, सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन की तरफ से इस संबंध में रविवार, 25 अक्टूबर को छुट्टी की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद।

आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा 17 नवंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में संशोधन किया गया है। इसके तहत महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को पब्लिक हॉलिडे घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत घोषित नहीं होगा। शासन ने पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित किया है। इसके शेष निर्णय पहले जैसे रहेंगे।

इस फैसले के बाद प्रदेश में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

The post UP News :यूपी में सोमवार को रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/26-october-diclaired-as-a-holiday-in-up/feed/ 0
UP:में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान। https://firstopinionnews.com/up-mlc-election-2026/ https://firstopinionnews.com/up-mlc-election-2026/#respond Fri, 23 Oct 2026 04:41:19 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7702   72 जिलों में बनाए गए 2,697 मतदान केंद्र, 152 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर। लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए मतदान। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11...

The post UP:में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

72 जिलों में बनाए गए 2,697 मतदान केंद्र, 152 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर।

लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है।

पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए मतदान।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो चूका है, जो शाम चार बजे तक चलेगा।

72 जिलों के कुल 14,81,310 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।

चुनाव में प्रदेश के 72 जिलों के कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सीटों पर कुल 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राजधानी लखनऊ में भी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 121-121 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम।

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। निगरानी के लिए 11 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 456 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 12,309 मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है।

मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था।

चुनाव कार्य के लिए 1,108 भारी और 1,737 हल्के वाहनों की व्यवस्था की गई है। मतदेय स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके और किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।

पहचान पत्र दिखाने पर कर सकेंगे मतदान।

मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) प्रमुख पहचान दस्तावेज है। इसके उपलब्ध न होने की स्थिति में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान पत्रों का उपयोग किया जा सकता है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट सहित अन्य मान्य दस्तावेज शामिल हैं।

सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है,मुकाबला।

उत्तर प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुकाबला माना जा रहा है। पिछले एमएलसी चुनाव में सपा ने छह सीटों पर, जबकि भाजपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार के चुनाव को दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

The post UP:में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/up-mlc-election-2026/feed/ 0
हेमंत सोरेन : संस्कृति-संस्कार व जड़ से जुड़ाव। https://firstopinionnews.com/%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8/ https://firstopinionnews.com/%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8/#respond Thu, 22 Oct 2026 13:38:05 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7684   निर्भय कुमार पाण्डेय। हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार दूसरी बार अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब रहे हैं। वह अब तक सबसे अधिक, चार बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पहले राजनेता भी हैं। दरअसल, वर्ष 2000 के 15 नवंबर...

The post हेमंत सोरेन : संस्कृति-संस्कार व जड़ से जुड़ाव। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

निर्भय कुमार पाण्डेय।

हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार दूसरी बार अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब रहे हैं। वह अब तक सबसे अधिक, चार बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पहले राजनेता भी हैं। दरअसल, वर्ष 2000 के 15 नवंबर को बिहार से पृथक होकर ‘झारखण्ड’ एक नया राज्य बना। चूंकि यह आदिवासी बहुल राज्य है। पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा हेमंत सोरेन आदिवासी होते हुए भी पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल मुख्यमंत्री के तौर पर पूरा किया और कांग्रेस के समर्थन से वर्ष 2024 में लगातार दूसरी बार सत्ता बचा पाने में कामयाब रहे हैं।

इस दरमीयान, बाबू लाल मरांडी, झारखण्ड राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने, तीन-तीन बार अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन, एक बार मधु कोड़ा और एक बार रघुवर दास ने भी मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। वहीं, कुछ महीनों के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर चाम्पई सोरेन ने भी झारखण्ड की सत्ता संभाली, जब हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि अब तक केवल हेमंत सोरेन ही हैं, जो चार बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हालांकि, झारखण्ड में अब तक तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लगा चुका है।

वहीं, कुछ महीने पहले हेमंत सोरेन सरकार पर कथित तौर पर कई गंभीर और संगीन आरोप भी लगे, तब देश भर में रांची विरोध-प्रदर्शन के लिए जाना जाने लगा था। इस बीच एक दौर ऐसा भी हेमंत सरकार के लिए आया, जब लगा कि आगे खाई और पीछे कुआं जैसे हालात हैं। पर उन्होंने स्थिति का संभाला और कई नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द कर दिया, जिसे बाद में झारखण्ड हाई कोर्ट ने उन पर स्टे लगाकर फौरी तौर पर हेमंत सरकार को राहत देने का कार्य किया और विरोध-प्रदर्शन करने वाले व नौकरी पाने व गंवाने वाले दोनों वर्ग कुछ समय के लिए शांत पड़ गए।

भले ही उन्हें अदालत से फौरी तौर पर राहत मिली और सरकार पर कोई खतरा नहीं मंडराया। पर हाल महीनों में उनके जीवन में दो बड़ी घटनाएं घटीं, जो सीधे तौर पर उनसे और उनके परिवार से जुड़ी हैं। अभी कुछ महीने पहले उनके पिता शिबू सोरेन की मृत्यु हुई और इसी महीने में उनकी मां रूपी सोरेन का भी निधन हो गया। मानों उन पर दुखों का पहाड़ एक साथ टूट पड़ा हो। पर हेमंत ने अपने नारे के मुताबिक (हेमंत है तो हिम्मत है) हिम्मत नहीं हारी।

इन दोनों ही घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री का पैतृक गांव रामगढ़ जिले का नेमरा, ना केवल भारत में, बल्कि दुनिया में जाना जाने लगा। दरअसल, अपने पिता की मृत्यु के बाद हेमंत ने अपनी संस्कृति-संस्कार, रीति-रिवाजों और पंरपराओं की निर्वाहन के लिए जड़ से जुड़े होने के कारण नेमरा को ही चूना। पहले पिता के श्राद्ध-कर्म के लिए पैतृक गांव को चुना, जहां वह पूरी शिद्दत के साथ रीति-रिवाजों का निर्वाहन भी करते हुए दिखे, जिससे जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और मीडिया ने भी इस पूरे श्राद्ध-कर्म को पूरा कवरेज दिया। उन्होंने मां के श्राद्ध-कर्म के लिए भी नेमरा को ही चूना।

दरअसल, शिबू सोरेन को जल-जमीन और जंगल से कहीं अधिक लगाव था और पूरी जीवन इसकी लड़ाई भी लड़ी थी। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और शिबू सोरेन का झारखण्ड को एक अलग राज्य बनाने में बड़ा योगदान रहा था। आए दिन सोशल मीडिया या फिर कहें कि श्राद्ध-कर्म से जुड़े, जो वीडियो और फोटो वायरल हो रहे थे, जो दर्शा रहे थे कि हेमंत के जीवन पर उनके पिता की तरह ही जल-जंगल जमीन और जड़ से जुड़ाव हैं। वह इस बात का संदेश भी देते हैं कि व्यक्ति भले ही कितनी ऊंचाई को ना छू ले। पर उसे अपने जड़ से जुड़ा होना ही चाहिए।

आप पढ़ाई-लिखाई कर भले ही देश के किसी बड़े महानगर में बस गए हों या फिर दुनिया के किसी विकसित देश में नौकरी कर रहे हों। पर कुछ ऐसे अवसर हर इंसान के जीवन में जरूर आते हैं, जो व्यक्ति जड़ से जुड़ने का मौका देते हैं। भले ही वह खुशी के पल हों या फिर दुख के पल। यहां गौर करने वाली बात यह है कि हेमंत इस वक्त एक राज्य के मुखिया हैं, जिनके कंधों पर पूरे राज्य की जिम्मेदारी है। बावजूद, वह एक बेटा होने के नाते अपने माता-पिता के श्राद्ध-कर्म के लिए नेमरा में डेरा डाल लेते हैं तो यह उन लोगों के लिए भी एक संदेश है, जो अपने नौकरीपेशा में व्यस्त होने के कारण अपने गांव, घर और समाज से दूरी बना लेते हैं और अकसर कहते नजर आते हैं कि समय का अभाव है।

इस पूरे घटनाक्रम में कहीं अधिक उल्लेखनीय यह है कि रीति-रिवाजाें के निर्वाहन में ना केवल उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका दिखती है, बल्कि लगता है कि मानों कंधे-कंधा मिला कर उनका सहयोग कर रही हैं। इस बार परिवार में सोरेन दंपति का बेटा और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन रीति-रिवाजों का निर्वाहन करते हुए दिखाए दिए, जो हेमंत कर रहे थे। इस बीच हेमंत अपने बेटे होने की भूमिका तो निभाते हैं। वहीं, राज्य की मुखिया का भी भूमिका निभाते रहते हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों और मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करते या फिर बातचीत करते हुए उनकी तस्वीरे सामने आती ही रहती हैं।

दरअसल, अकसर समाज में देखा जाता है कि वे संस्कृति-संस्कार और रीति-रिवाजों से केवल इस बात को लेकर दूरी बनना शुरू कर देते हैं कि यह अंधविश्वास है या फिर रुढ़ीवादी परंपरा है। पर जब एक राज्य का मुखिया, जिसने एक दो-बार नहीं, बल्कि 13 जुलाई 2013 को पहली बार, 29 दिसम्बर 2019 को दूसरी बार, 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार और चौथी बार 28 नवम्बर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो और लगातार दो बार मुख्यमंत्री बन कर उस वक्त इतिहास रचा हो, जब पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा हो। वहीं, झारखण्ड जैसे राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल किया हो, जो आज तक के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने हासिल नहीं किया हो।

मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन का कार्यकाल भले ही कुछ विवादों से जुड़ा रहा हो। उन्हें जेल भी जाना पड़ा हो और अपनी कुर्सी पार्टी के सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले चम्पाई सोरेन को देनी पड़ी हो, जो बाद में वागी हो गए। पर व्यक्तिगत तौर पर एक बेटा होने के नाते हेमंत ने वह कर दिखया, जो भारत देश में गिने-चुने बेटा या परिवार के सदस्य कर पाते हैं, जबकि सभी के पास ऐसा करने का अवसर होता है। दरअसल, हेमंत ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद जड़ से जुड़े होने का दिखावा नहीं करते, बल्कि उसे जी कर दिखाते हैं। उनके पिता के श्राद्ध-कर्म से जुड़ा रीति-रिवाज का फोटा या फिर वीडियो सामने आते रहे थे और इस बार भी मां की मृत्यु के बाद भी आ रहे हैं। इसे कुछ लोग दिखावा कह सकते हैं। पर जिस प्रकार से हेमंत ने अपनी संस्कृति-संस्कार व परंपरा को निभाया है। उससे तो यही कहा जा सकता है कि भले ही हेमंत का आने वाले वर्षों में राजनीतिक भविष्य कुछ भी हो। पर उन्होंने एक बेटा होने का जो फर्ज निभाया या फिर जिया है। उसे बहुत कम लोग जी या निभा पाते हैं।

बाजारवाद या फिर भूमंडलीकरण के इस युग में हर कोई समयाभाव का बहना बना कर अपनी रीति-रिवाजों या फिर संस्कृति से दूर होने का जरिया खोज लेता है। ऐसे में एक राज्य का मुखिया और एक बेटा का कर्तव्य निभा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई दिलों को जीता है। भले ही आने वाले समय में उनका राजनीति जीवन में उतार-चढ़ाव आएं। पर बेटा होने के साथ राजनेता का जो दायित्व उन्होंने निभाया है। वह खासकर युवा वर्ग और उन लोगों के लिए सीख है, जो संस्कृति-संस्कार व अपने जड़ों से दूर होते जा रहे हैं। हेमंत का नारा होना चाहिए, जड़ से जुड़ाव–जल-जंगल-जमीन से लगाव।

The post हेमंत सोरेन : संस्कृति-संस्कार व जड़ से जुड़ाव। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8/feed/ 0