एडीसीपी नोएडा ने किया थाना सेक्टर 113 का औचक निरीक्षण,पेंडिंग विवेचना और रजिस्टर मेंटेन करने के दिए निर्देश।

 

नोएडा एडीसीपी नोएडा द्वारा थाना सेक्टर 113 का आक्समिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया।

एडीसीपी ने थाना कार्यालयों के सभी रजिस्टरों का सही तरीके से रखरखाव रखने हेतु निर्देश दिए। थाना प्रभारी व हेड मोहर्रिर को मालखाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण कराने, सभी विवेचकों को लंबित पड़ी विवेचनाओं का जल्द से जल्द समापन करने, आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पीड़ित की अविलंब सहायता करने, प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में लिखने के निर्देश दिए।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।