Grater Noida News:पुलिस उपायुक्त द्वारा चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा। 

 

ग्रेटर नोएडा पुलिस उपायुक्तग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह द्वारा ज़ोन के सभी चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पुलिस उपयुक्त द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की निगरानी तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश।

1. हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी।

हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।

2. वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए।

3. अपराध नियंत्रण।

 अपने-अपने क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराध की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

4. गश्त एवं चेकिंग।

क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी चेकिंग की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए।

5. बीट पुलिसिंग एवं सूचना तंत्र।

बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाया जाए तथा अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाएं एकत्र कर उनके आधार पर त्वरित कार्यवाही की जाए।

6. लंबित विवेचनाओं का निस्तारण।

लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर उनका समय से उचित निस्तारण निश्चित किया जाए।

7. जनशिकायतों का निस्तारण।

 आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, समय से उचित निस्तारण किया जाए।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।