ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र मे इन दिनों स्टंटबाजी की घटनाएं बाढ़ गयी है। ताज़ा मामला एक ऐसे अभियुक्त की गिरफ्तारी का है, जिसने स्टंट करने के लिए कार पर फर्ज़ी नंबर प्लेट लगा ली। पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर स्टंट करने वाला एक इस मामले मे पुलिस द्वारा कुनाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से कार रजि नं0 DL14CL0176 बरामद की गयी है, जिसपर आगे व पीछे फर्जी नंबर प्लेट DL130022TC0008 लगी हुयी थी।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि, वह कार का चालान होने से बचने व स्टंटबाजी के लिए फ़र्ज़ी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार कार चालक अपनी KIA सोनेट कार पर दोनो तरफ फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर स्टंटबाजी करता था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।