नोएडा बिकेयू (अम्बावता) द्वारा आज संगठन विस्तार किया गया। संगठन विस्तार करते हुए बख्तारपुर निवासी सुमित तंवर को पश्चिमी क्षेत्र की ज़िम्मेदारी देते हुए उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का युवा अध्यक्ष माननीत किया गया है। भारतीय किसान यूनियन(अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता नए उन्हें न्युक्ति पत्र देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कहा कि, सुमित तंवर का संगठन मे स्वागत करते हुए आशा करते है, कि ये संगठन को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदारी और लगन से काम करेंगे।
सुमित तंवर नोएडा के ग्राम बख्तारपुर के निवासी है। सुमित विभिन्न किसान संगठनों मे रह चुके है,और कई दशकों से किसानों के लिए काम कर रहे है। इस मौक़े पर पर चौ रविंद्र गुर्जर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौ महेश सिंह तंवर जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर संदीप गुर्जर मंडल अध्यक्ष व ओम सिंह राष्ट्रीय महासचिव अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे