NCR News:यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस मे लगी आग,9 लोगों की मौत।

ग्रेटर नोएडा कल देर रात थाना जेवर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस मे आग लग गई। बस मे आग लगने से 9 लोगों की दुखद मौत हो गई और कई लोग घायल है। घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के अनुसार एक यात्री बस (BR32PA8647) कश्मीरी गेट,नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर 33 कि.मी. माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी। आग की सुचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँचे। ग्रेटर नोएडा टेंडर फायर सर्विस यूनिट तथा 4 अन्य फायर टेंडर द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

फायर और पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस व फायर सर्विस यूनिट द्वारा बस के अंदर जाने पर 9 व्यक्ति बस के अंदर दम घुटने और झूलसने के कारण मृत अवस्था में पाए गए।

एसी मे ब्लास्ट के कारण हुआ हादसा।

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क (ब्लास्ट) होना पाया गया है। एसी मे ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से बस मे फैल गयी । पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ करते हुए चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवज़े का एलान।

मुख्यमंत्री द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।