ग्रेटर नोएडा के सिग्मा–III सेक्टर में नव निर्वाचित आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विनय यादव, महासचिव बेचे लाल दिवाकर, कोषाध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल और सेक्रेटरी अनूप सिंह सहित कुल 9 सदस्यीय टीम शामिल है। वहीं, प्रमोद झा को आरडब्ल्यूए का संरक्षक मनोनीत किया गया है।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी ने सेक्टरवासियों को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टर के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस मौके पर एसपी सिंह, सीपी राय, जेपी सिंह, मनोज चौहान, आरएस पाल, गोपी चंद, उपेंद्र, रामवीर यादव, संतोष यादव, गीतिका, सुधा, दीपक भाटी, प्रमोद भाटी, ऋषि पाल, दीवान शर्मा आदि अनेकों सेक्टरवासी मौजूद रहे।