शेयर मार्केट मे लाभ कमाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, अभियुक्त गिरफ्तार।

नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पीड़ित से शेयर मार्किट में लाभ कमाने के नाम पर 3,26,00,000 रूपये की ठगी की गई थी।

विगत 24 मार्च को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतो में प्रयुक्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तकनीकी जाँच व लोकल इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर बन्टी नामक अभियुक्त को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के बैंक खाते में ठगी से सम्बन्धित 60 लाख रुपए प्राप्त हुये है इस बैंक खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज हैं।

ज्ञात हो कि इस मामले में 14 अभियुक्तो को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।