Ghaziabad:ट्रॉनिका सिटी में श्री राम कथा का आयोजन,अतुल कृष्ण भारद्वाज भक्तों को सुनाएंगे कथा।

गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 18 से 26 अक्टूबर तक होने वाली श्री राम कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज समिति द्वारा पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की गई।

समिति के अनुसार बताया कि 18 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त श्री राम कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से श्री राम कथा का श्रवण किया जाएगा।भूमि पूजन के साथ ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, अरविंद त्यागी महामंत्री, प्रेम दत्त शर्मा कोषाध्यक्ष, रामकुमार त्यागी व्यवस्था प्रमुख, राघव त्यागी, परविंदर कुमार अध्यक्ष स्वागत समिति, हरिओम गुप्ता मंच संचालक, विजय अग्रवाल उपाध्यक्ष, पं. राकेश तिवारी, महंत ईश्वर दास सिद्ध बाबा मंदिर, श्रवण कुमार त्रिपाठी, जीवन मंदिर, अन्य सैकड़ों सदस्यों द्वारा कथा स्थल पर ध्वज स्थापित कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान संत-महात्मा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।