Noida:भाकियू लोकशक्ति की बैठक का आयोजन,हुआ संगठन विस्तार।

 

नोएडा आज ग्राम हाजीपुर में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रधान ने तथा संचालन संगठन परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर ने किया।

बैठक में ग्रामीणों ने अपनी ज्वलंत समस्याएं संगठन के सामने रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का बारात घर बहुत पुराना व जर्जर हालत में है। आज तक गांव में शमशान घाट नहीं बनाया गया है। जगह-जगह सीवर और कई मुख्य सड़कों की हालत बेहद खराब है।

इस पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बरौला ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों को लेकर संगठन जल्द ही नोएडा प्राधिकरण व जिला प्रशासन से मिलेगा और समाधान कराएगा।

इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कई युवाओं को संगठन में शामिल किया गया। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों में संजीव चपराना, पंकज कसाना,सोनू बंसल,अंकित अवाना, प्रवीण बैसोया,मोनू चपराना,केशव अवाना,राहुल सैनी,सिंटू सिंह सहित* कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को किसान हित में काम करने की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर मास्टर राजबीर सिंह, बिरम अवाना ,बिजेंद्र अवाना,महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह , युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, अरुण गौतम, सुनील बैसोया, धर्मराज बैसोया, धर्मेंद्र बैसोया, जीत सिंह, महेश बैसोया ,प्रमोद प्रजापति, सुधीर ठाकुर, जय सिंह, रोहित अवाना , अरविंद जाटव, अंकुर कश्यप, हरेन्द्र अवाना, पुष्पेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।