नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया गया।

 

लखनऊ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता के दौरान ये एलान किया। उन्होंने कहा कि,प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह निर्णय लिया गया है, 7 अक्टूबर का दिन गौरवशाली दिन के रूप में दर्ज़ हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नित्य विकास किए है, 42 ने राजमार्ग बने और अन्य विकास कार्य हो रहे है।

योगी केबिनेट में प्रस्ताव हुआ पास।

यूपी मंत्री परिषद द्वारा इस प्रस्ताव को पास किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, मंत्री परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया है। जेवर स्तिथि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अबसे नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।

सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से प्रदेश नित्य विकास कर रहा है।

दरअसल दिल्ली स्तिथि इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव बढ़ने को देखते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयर पोर्ट की स्थापना का निर्णय लिया गया था।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।