National News:1 नवंबर की रैली को लेकर अड़े राहुल गांधी, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग।

 

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग।

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में 1 नवंबर को रैली का आवाहन किया गया है।

प्रस्तावित रैली को लेकर राहुल गाँधी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के बाद ही आंदोलन समाप्त हो सकता है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित किया। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए राहुल ने एक्स पर पोस्ट किया है।

व्यापारियों की परेशानियों को समझता हूँ: राहुल गाँधी।

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों की परेशानियों को समझते हैं और उनकी बात सुन रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मेट्रो सेवाएं सरकार ने बंद कीं और सड़कों को भी सरकार ने सील किया है, जिससे राजधानी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि, जब वोटों की चोरी हो होती है, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं रहता। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों की दुकानें, उनकी बचत और उनके बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ज्ञानेश कुमार को  हटाने की मांग।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा करने से 30 सेकंड में आंदोलन रुक सकता है। उनके इस बयान से दिल्ली में प्रस्तावित रैली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज होने के संकेत हैं।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।