नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में पिंक बूथ का उदघाटन, महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता।  

 

क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगी सुविधा।

नोएडा डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति एवं डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा थाना सेक्टर-63 क्षेत्रान्तर्गत सी-ब्लॉक में पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया।

पिंक बूथ के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान तथा पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित करने में सुविधा प्राप्त होगी।

महिला पुलिस कर्मियों को महिलाएं सहजता से बता सकेंगी अपनी समस्या।

पिंक बूथ पर महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगी जिससे महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सहजता से पुलिस के समक्ष रख सकेंगी।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा पिंक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं व्यवहार रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशि दिए गए।

इस मौके पर नोएडा डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और अन्य सम्बंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।