Ghaziabad News:जनपद में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती।

 

 विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम।

गाजियाबाद जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रामायण का पाठ कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और समाज को उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।

जिला प्रशासन एवं नगर निकायों ने आयोजन में   किया सहयोग।

महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस दौरान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला प्रशासन एवं नगर निकायों ने भाग लिया और आयोजन में सहयोग भी प्रदान किया। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दौरान रैलियां, झांकियां एवं सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, मर्यादा और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती हैं। जयंती के अवसर पर उनके विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।