नोएडा,थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में 1अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के आभूषण 2 लाख रुपये नकद बरामद।

 

नोएडा के थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा खाली पड़े मकानों में चोरी करने के आरोप में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए अभियुक्त का नाम अभिषेक अभियुक्त को सैक्टर 41 गेट नम्बर 16 से आगे ई ब्लाक पार्क के बाहर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के पुलिस द्वारा कब्जे से चोरी के आभूषण, 02 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किये गये है।

डिलीवरी करते समय करता था घरों की रेकी।

जानकारी के अनुसार अभियुक्त अभिषेक डिलीवरी बॉय का कार्य करता है तथा आर्डर डिलीवर करते समय खाली व ताले लगे घरो की रैकी करता है, करीब दो हफ्ते पहले अभि0 ने सैक्टर 41 मे खाली पडे मकान से कुछ नगदी रूपये व आभूषण चोरी किये थे, यह सामान उसी चोरी का है तथा जो 02 लाख रूपये स्कूटी से बरामद हुए है यह पैसे अभियुक्त ने चोरी किये आभूषणो को राह चलते व्यक्ति को मजबूरी बताकर बेच दिये थे। अभियुक्त के पास से बरामद रूपये उन्ही बेचे हुए गहनो के है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।