रामनवमी पर रहेगी दो दिन की छुट्टी, उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला।

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय के बाद लगातार दो दिनों तक सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा।

हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में दो दिन का अवकाश मिलने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और आयोजनों के लिए सुविधा होगी।

दरअसल, पहले राज्य सरकार द्वारा केवल 26 मार्च को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन महानवमी की तिथियों को लेकर अलग-अलग पंचांगों में मतभेद सामने आने लगे। कुछ पंचांग 26 मार्च को नवमी मान रहे थे, जबकि अन्य 27 मार्च को इस पर्व का दिन बता रहे थे। इस असमंजस की स्थिति के चलते विभिन्न धार्मिक संगठनों और आम लोगों की ओर से 27 मार्च को भी अवकाश घोषित करने की मांग तेज हो गई थी।

बहरहाल रामनवमी के अवसर पर दो दिन का अवकाश प्रदेश में उत्सव के माहौल को और भी भव्य बनाएगा, वहीं लोगों को अपने परिवार और समाज के साथ इस पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का अवसर प्रदान करेगा।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।