ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा आनलाईन ठगी करने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा मे चोरी का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों मे विधान डागर, सतीश शाव, कल्पेश राजू, गुरविन्दर सिह, गुरदीप सिह, कौशिक डागर, गणेश बेरा और तापस धारा शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 लैपटॉप, 5 टैबलेट,13 मोबाइल फोन, चैक (1 करोड़ मूल्य का), 30 एटीएम कार्ड, 4 घड़ियाँ व एक गाड़ी स्विफ्ट बरामद की गई है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार अभियुक्त एक प्लानिंग के तहत ऑनलाइन कम्पनी के माध्यम से लोगो को जल्दी अमीर बनने का लालच देते थे। लोगो से सम्पर्क किया जाता था, और उनको कम्पनी में रुपये निवेश करने के लिए कम्पनी के प्रोडेक्ट जैसे सोना, हीरे, घड़ियाँ आदि समान खरीदकर व बेचकर कम्पनी में काम करने पर भारी मुनाफा देने का लालच देकर करोड़पति बनने के सपने दिखाये जाते थे। अभियुक्तों द्वारा लोगो को 1.5 लाख रुपये में कम्पनी ज्वाइन कराई जाती थी, तथा लोगो से कम्पनी का सामान खरीदवाया जाता है। यह खरीदारी आनलाईन गूगल मीट पर की जाती थी,तथा पेमेन्ट हेतु लिंक गूगल मीट के दौरान ही भेजा जाता है। अधिकतर यह पैमेन्ट डॉलर व बिटकॉइन में की जाती है। जब कोई व्यक्ति यह कम्पनी ज्वाइन कर लेता है तथा मुनाफा नही हो पाता तो यह उसे और सामान खरीदने को कहा जाता था। उक्त व्यक्ति को लोन ऑफर के बारे मे बताया जाता था। इस पूरे प्रकरण में व्यक्ति इनके चगुँल मे पूरी तरह फँस जाता था। यह कम्पनी QNET/VIHAAN के नाम से प्रचलित है जिसके खिलाफ ईओडब्लू दिल्ली और अन्य राज्यों में राजस्थान तथा मेघालय में भी मामले दर्ज़ है।