गाज़ियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग 5 गाड़ियों के मदद से पाया गया आग कर काबू

गाज़ियाबाद के साहिबाबाद मे आज आग लग गई जिसपर फायर विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार साहिबाबाद स्तिथ शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास नार्थ ईस्टर्न कैरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड मे सोमवार की सुबह आग लग गई। फायर विभाग के अनुसार आज तड़के 5 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी फायर टैंडर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया। जिस गोदाम में लगी थी जो टीन शैड का बना था। आग अपने विकराल रूप में थी, फायर सर्विस ने आग के तीन तरफ से होजपाइप फैलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर काबू पाया। गोदाम में किराना स्टोर का सामान रखा था, आग लगने की वजह की जाँच की जा रही है। इस घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।