हिमांशु शर्मा वाराणसी रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए बेहतर इंतज़ाम किए जा रहे है। फिर चाहे वो सुरक्षा बल हो, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा हो , अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा का ज़िम्मा हो प्रत्येक बात का रेलवे द्वारा खास ध्यान रखा जा रहा है। रेलवे द्वारा बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल व अपराध सूचना शाखा छपरा द्वारा गाड़ी सं. 14617 के छपरा प्लेटफार्म संख्या एक से प्रस्थान कर रही थी, तभी एक यात्री ने चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान वह युवक गाड़ी एवं प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। गनीमत रही कि उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्री की जान बचायी गयी, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है ।
17 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस बलिया द्वारा प्लेटफार्म सं. 1 के पश्चिमी छोर से एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए 6 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
18 जून को रेलवे सुरक्षा बल औड़िहार को गाड़ी सं. 11071 के कोच सं. बी-2 के बर्थ सं.-71 पर यात्री का छूटा 1 ट्राली बैग मिला, जिसे 19 जून 2025 को यात्री ने आकर पूछताछ की, उक्त व्यक्ति की उचित पहचान व सत्यापन के बाद सामान उसके सुपुर्द किया गया।
18 जून 2025 को भटनी कैरेज स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 55124 में 2 नाबालिग लड़के उम्र लगभग 6 व 4 वर्ष के मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी को सौंपा गया गया, जहॉ से उन्हें चाइल्ड लाइन भटनी भेज दिया गया।
18 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल बनारस को गाड़ी सं. 11107 के कोच सं. एम-1 के बर्थ सं.-45 से महिला यात्री का छूटा 1 घड़ी मिला जिसे बनारस पोस्ट पर जमा किया गया। महिला यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के बाद घड़ी को उसे वापिस किया गया।
19 जून को गाड़ी सं. 18201 के टिकट निरीक्षक को 1 नाबालिग लड़की जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष थी। लावारिस हालत में मिली, जिसे उन्होने रेलवे सुरक्षा बल, मऊ को सुपुर्द किया । जहॉ से उन्हें चाइल्ड लाइन मऊ को सुपुर्द किया गया।