जेवर के ग्राम नीमका में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

 

जेवर आज जेवर विधानसभा के ग्राम नीमका में 31 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का महेन्द्र सिंह फ़ौजी और महावीर सिंह ने  शुभारंभ किया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए गांवों का विकास अत्यंत आवश्यक है।

जब तक भारत का गांव सशक्त नहीं होगा, तब तक विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। हमारी प्राथमिकता है कि जेवर क्षेत्र का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 8 वर्षों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्षों से चली आ रही समस्याओं का अब समाधान हो रहा है।

जेवर विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समय से कार्य पूर् करने का आदेश दिया। इस मोके पर बड़ी तादात में ग्रामवासी और तहसीलदार जेवर श्रीमती तनुजा निगम और कोतवाली प्रभारी जेवर भी उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।