नोएडा के प्रमुख पार्कों व सार्वजनिक स्थानों का होगा जीर्णोद्धार, स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर अहम बैठक

नोएडा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा द्वारा आज उद्यान विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा हेतू बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में बायोडायवर्सिटी पार्क, वेदवृक्ष पार्क, औद्योगिक क्षेत्र-91, बायोडायवर्सिटी पार्क, वेटलैंड सेक्टर-54, वेटलैंड सेक्टर-91, डॉग पार्क, मेघदूत पार्क तथा सेक्टर-50 पार्क के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण विषय पर चर्चा की गई।

इस दौरान सीईओ ने निर्देश दिए कि इन पार्कों के लिए आवश्यक Expression of Interest (EOI) शीघ्र जारी कर चयन प्रक्रिया पूरी की जाए।

वेदवृक्ष पार्क के आसपास मार्गों का विकास, स्ट्रीट फर्नीचर एवं फुटपाथों की सफाई तथा मरम्मत को प्राथमिकता देने के आदेश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था कमजोर है, वहां पेड़ों की तकनीकी छंटाई कर उचित रोशनी सुनिश्चित करने को कहा गया।

सेक्टर–10 और 12 की चौपालों में क्षतिग्रस्त गज़ेबो को हटाकर नए स्मार्ट गज़ेबो स्थापित किए जाएंगे।

सेक्टर–38ए व सेक्टर–128 में निर्माणाधीन वॉचटावर के कार्य में तेजी लाने तथा फ्लाईओवर के समीप एक्सेस–वे पर ऊंची मूर्ति (आकृति) स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

सेक्टर–108 के डी–पार्क में हरित पट्टिका और तालाब कार्य को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।

पहले पुल सिग्नलर ब्रिज के नीचे अंडरपास के डिज़ाइन को अंतिम रूप देने के लिए महाप्रबंधक (सिविल) को निर्देश दिए ।

समीक्षा के दौरान यह भी तय हुआ कि जेएनपीआई पार्क के मुख्य द्वार का पुनर्विकास ‘जापानी गेट–वे’ की तर्ज पर किया जाए।

इस मौके पर उद्यान विभाग और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।