ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल द्वारा सर्विलांस एवं CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 104 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के अनुसार बरामद अधिकांश फोन भीड़-भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, दो-पहिया वाहन चलाते समय या टहलते समय गिर गए थे अथवा ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो एवं ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान छूट गए थे। इनके संबंध में ग्रेटर नोएडा जोन के विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज थी।
सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण व CEIR पोर्टल की मदद से इनका पता लगाकर बरामद किया गया था। मोबाइल प्राप्त कर सभी व्यक्तियों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।