नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा दो-पहिया वाहन चोरी व मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के अनुसार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रैकी कर सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल व स्कूटी की चोरी करते थे, तथा चोरी किए वाहनों को बदल-बदलकर प्रयोग कर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारें चल रहे व्यक्तियों से मोबाइल फोन स्नेचिंग की घटना कारित करते थे। अभियुक्तों द्वारा चोरी किए गए दो-पहिया वाहनों की पहचान से बचने के लिए उन्हें सुनसान स्थानों जैसे जंगल व झाड़ियों में छिपा दिया जाता था तथा स्नेचिंग किए गए कुछ मोबाइल फोनों को सस्ते दामों में राहगीरों को बेच दिया जाता था तथा कुछ मोबाइल फोन अभियुक्त विश्वा महतो उर्फ राजा द्वारा बिहार ले जाकर अच्छे दामों में बेच देता था।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे विक्की यादव उर्फ मोटा,करण नागर,रविन्द्र और विश्वा महतो उर्फ राजा शामिल है।
पुलिस द्वारा इस मामले मे 2 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 22 दो-पहिया वाहन, स्नेचिंग के 31 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया गया है।