नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार 16.अक्टूबर की रात में थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम द्वारा डीएलएफ तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, पुलिस द्वारा उन्हे रुकने का इशारा किया गया किंतु वे रुके नही और अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से भगाने का प्रयास करने लगे।
एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा के अनुसार थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम द्वारा डीएलएफ तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, पुलिस द्वारा उन्हे रुकने का इशारा किया गया किंतु वे रुके नही संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग की तरफ भागे।
मल्टीलेवल पार्किंग के सामने झाड़ियों के पास पहुंचते ही पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा के रूप में हुई है। दूसरे अभियुक्त दानिश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा,खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस व और कुछ नकदी बरामद किये गये हैं। घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे रजि0नं0-DL11PD3919 (संबंधित मु0अ0सं0 22986/2026 थाना न्यूअशोकनगर, दिल्ली) बरामद की गयी है। घायल अभियुक्त सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी नोएडा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।