Noida:स्टंटबाजी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, थार कार सीज।

नोएडा आज दिनांक शुक्रवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा स्टंट करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों युवकों द्वारा सेक्टर 18 स्थिति मल्टीलेवल कार पार्किंग की छत पर कार चलाकर स्टंटबाजी की गई और फिर फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दी।

जानकारी के अनुसार अभियुक्तों द्वारा नोएडा के सेक्टर 18 स्थिति मल्टीलेवल कार पार्किंग की छत पर रील बनाने के चककर में थार कार चलाकर स्टंटबाजी की और फिर फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों अभिषेक त्रिपाठी और जतिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है, तथा स्टंट के दौरान प्रयोग की गई थार कार रजि0नं0-DL7CU6801 को अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।