गौतमबुद्धनगर आज को “मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा सर्विलांस एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके स्वामियों को दिए गए। जानकारी के बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹25 लाख है।
बरामद किये गये अधिकांश मोबाइल फोन भीड़-भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, दो-पहिया वाहन चलाते समय अथवा सुबह-शाम टहलते समय कहीं गिर गए थे या ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो एवं ई-रिक्शा से यात्रा के दौरान छूट गए थे।
इन सभी मोबाइल फोनों के संबंध में नोएडा जोन के विभिन्न थानों में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से इन मोबाइल फोनों का ढूंढ़कर लगाकर बरामद किया गया तथा आज उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल फोन प्राप्त कर सभी फोन स्वामियों के चेहरे खिल उठे। सभी के द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।