Gtater Noida :1 करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार।

 

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस व ANTF यूनिट आगरा जोन द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्त (विदेशी नागरिक) उसूलर लायलो और Sharzay जुरअबेकोवना को मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क-2 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 920 ग्राम मादक पदार्थ (MDMA) जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी रजि0नं0-DL4SCQ1524 को बरामद किया गया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के अनुसार पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि कलिस्टो नामक व्यक्ति एमडीएमए पाउडर तैयार करता है और अभियुक्त उसूलर व अभियुक्ता लायलो श्रजाय एमडीएमए (Methylenedioxymethamphetamine) के जरिये दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बिक्री करवाता है। शीघ्र ही इनके एक और साथी कलिस्टो नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

Dadri:अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश में 3 गिरफ्तार।

UP News:अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे योगी आदित्यनाथ।

Noida News:सेक्टर-63 पुलिस व बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़।