Noida News:नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कर 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विक्की, जाकिर और मोहोम्मद जाकिर शामिल है।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के 10 मोबाइल फोन, मोबाइल फोन बिक्री से प्राप्त ₹3000/- नकद व 03 अवैध चाकू बरामद किये गये है।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे एक गैंग के रूप में सक्रिय रहते थे, तथा तीनों मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों से व्यक्तियों के जेब से मोबाइल फोन चोरी तथा राह चलते व्यक्तियों से स्नेचिंग करते थे। चोरी व स्नेचिंग के मोबाइल फोन को राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेचकर अपने व्यक्तिगत खर्च व शौक-मौज में खर्च करते थे।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।